आलिया संग मेट गाला 2023 में शामिल होंगी प्रियंका….

आलिया संग मेट गाला 2023 में शामिल होंगी प्रियंका….

  • Latest
  • April 27, 2023
  • No Comment
  • 18

आलिया संग मेट गाला 2023 में शामिल होंगी प्रियंका….

प्रियंका चोपड़ा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अभिनेत्री ने अपने अभिनय के दम पर न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी वह मुकाम हासिल किया है, जिसे सभी सलाम करते हैं। इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही अभिनेत्री की चर्चा चारों तरफ हो रही है। जहां एक तरफ प्रियंका एक के बाद एक प्रोजेक्ट अनाउंस कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी चीज की पुष्टि हो गई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि देसी गर्ल ‘फैशन की सबसे बड़ा नाइट आउट’ कहलाए जाने वाले मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी। 

भारत के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है क्योंकि पहले ही इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि बॉलीवुड की गंगुबाई यानी आलिया भट्ट मेट गाला 2023 में डेब्यू करने वाली हैं। इसके बाद अब खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फैशन इवेंट के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन करते हुए अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं। अब मेट गाला में शामिल होने की खबर के बाद फैंस उनके अलग-अलग अंदाज देखने के लिए उत्सुक हैं। 

इन दिनों रूसो ब्रदर्स की आगामी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन पर साझा करती दिखाई देने वाली प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। सीरीज का प्रचार-प्रसार पूरा करने के बाद हाल ही में प्रियंका न्यू यॉर्क लौटी हैं और अब एलान हो गया है कि ग्लोबल आइकन मेट गाला 2023 में भाग लेती नजर आएंगी। एक इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट रिपोर्टर ने ट्वीट में लिखा, ‘कन्फर्म! प्रियंका चोपड़ा ने अभी बताया कि वह सोमवार को मेट गाला में हिस्सा लेंगी।’

आगे कहा कि मेट गाला के लिए अभिनेत्री का लुक किसी थीम पर होगा क्योंकि वह इसे ऐसा ही पसंद करती हैं। इस साल की मेट गाला थीम के जरिए कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ऐसे में हॉलीवुड के सभी स्टार्स को बेहतरीन फैशनेबल आउटफिट्स में देखा जाएगा। प्रियंका ने यह भी खुलासा किया कि उनके लुक में कुछ स्पेशल होने वाला है। देसी गर्ल के मेट गाला में शामिल होने के एलान के बाद अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनके साथ पति निक जोनस भी इवेंट में शामिल होंगे।  

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री जल्द ही एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह एक रोमांटिक ड्रामा ‘लव अगेन’ में काम करती नजर आएंगी, जिसका निर्देशन जेम्स सी स्ट्रॉस ने किया। इतना ही नहीं प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ भी हैं, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी।

Related post

Lab-Grown Babies: लैब में भी पैदा हो सकेंगे बच्चे, वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता

Lab-Grown Babies: लैब में भी पैदा हो सकेंगे बच्चे,…

Lab-Grown Babies: लैब में भी पैदा हो सकेंगे बच्चे, वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता Lab-Grown Babies: लैब में भ्रूण तैयार करने…
महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां

महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां

महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां Ujjain Mahakal Lok: मध्यप्रदेश के उज्जैन में आंधी-तूफान का असर महाकाल लोक पर भी…
महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां

महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां

महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां Ujjain Mahakal Lok: मध्यप्रदेश के उज्जैन में आंधी-तूफान का असर महाकाल लोक पर भी…