उठाए मून वॉक का आनंद ! इन खूबसूरत लेक की करें ट्रैकिंग..

उठाए मून वॉक का आनंद ! इन खूबसूरत लेक की करें ट्रैकिंग..

  • Latest
  • March 4, 2023
  • No Comment
  • 20

उठाए मून वॉक का आनंद ! इन खूबसूरत लेक की करें ट्रैकिंग..

फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग वेकेशन पर जाते हैं। कुछ लोग एडवेंचर ट्रिप पर जाते हैं, तो कुछ लोग शांति की तलाश में धर्म स्थलों की सैर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप भारत में स्थित कुछ चुनिंदा जगहों पर मून वॉक का आनंद उठा सकते हैं।

गुरुडोंगमार झील : यह खूबसूरत झील भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 17,800 फुट है। विभिन्न धर्मों का यह प्रमुख धर्म स्थल है। इसके लिए गुरुडोंगमार को पवित्र भूमि माना जाता है। समर में घूमने के लिए गुरुडोंगमार झील परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

डोडिताल झील : यह खूबसूरत झील देवों के भूमि उत्तराखंड में स्थित है। उत्तरकाशी से 19 किलोमीटर की दूरी पर सगमचट्टी है। यहाँ से डोडिताल झील के लिए ट्रैकिंग की शुरुआत होती है। यह मीठे पानी का झील है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 3,657 मीटर है।

तुलियन झील : कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। वहीं, कश्मीर में कई ऐसे जगह हैं, जहां पर ट्रैकिंग करना बिल्कुल मून वॉक जैसा है। इनमें एक स्थल तुलियन झील है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 3,684 मीटर है। यह खूबसूरत ट्रेकिंग डेस्टिनेशन कश्मीर के अनन्तनाग ज़िले में स्थित पहलगाम में है। पहलगांव से तुलियन झील की दूरी 16 किलोमीटर है।

केदारताल झील : यह खूबसूरत झील देवों की भूमि उत्तराखंड में है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 15,000 फीट है। यह एक हिमनद झील है। वहीं, केदारताल झील की गिनती खूबसूरत झीलों में होती है। यहां से केदारगंगा निकलती है, जो भागीरथी की सहायक नदी है। ट्रैकिंग के लिए यह बेहद खूबसूरत जगह है।

सूरजताल झील : यह खूबसूरत ट्रैकिंग डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 4950 मीटर है। मार्च के महीने में बर्फ पिघलने लगता है। इसके बाद यह झील दिखाई देती है। इसके लिए मार्च और अप्रैल ट्रैकिंग के लिए आदर्श महीना होता है।

Related post

Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, सब्सिडी मिलने की अवधि 1 साल के लिए बढ़ी…

Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, सब्सिडी मिलने…

Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, सब्सिडी मिलने की अवधि 1 साल के लिए बढ़ी… प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में…
Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, सब्सिडी मिलने की अवधि 1 साल के लिए बढ़ी…

Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, सब्सिडी मिलने…

Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, सब्सिडी मिलने की अवधि 1 साल के लिए बढ़ी… प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में…
Car Insurance: कार के लिए कैसे खरीदें सही इंश्योरेंस पॉलिसी?

Car Insurance: कार के लिए कैसे खरीदें सही इंश्योरेंस…

Car Insurance: कार के लिए कैसे खरीदें सही इंश्योरेंस पॉलिसी? Car Insurance: जब भी हम कोई नई कार खरीदते हैं तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *