एयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप, जानें क्या मामला

एयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप, जानें क्या मामला

  • Latest
  • May 7, 2023
  • No Comment
  • 22

एयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप, जानें क्या मामला

फ्लाइट में बिच्छू: नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। इस घटना में यात्री की जान बचा ली गई और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्री को एक डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एयर इंडिया की टीम ने विमान का किया निरीक्षण

घटना 23 अप्रैल की है। एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना के बाद एयर इंडिया की टीम ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। इसके बाद प्लेन की सफाई की गई। एयरलाइन ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।

एयर इंडिया ने कहा

एयर इंडिया ने कहा, ”हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी.” एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया। इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई।

पिछले कुछ समय पहले भी विमान में चूहा मिलने घटना आई थी। यह मामला जनवरी, 2020 का था जिसमें विमान में चूहा मिलने से हड़कंप मच गया था। यह घटना वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई। एयर इंडिया का विमान वाराणसी से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाला था। चूहे की शिकायत मिलने पर सभी यात्रियों के विमान से नीचे उतारा गया और फिर जांच शुरू हुई।

Related post

पेट की चर्बी घटाने के लिए 10 मिनट करें हलासन

पेट की चर्बी घटाने के लिए 10 मिनट करें…

पेट की चर्बी घटाने के लिए 10 मिनट करें हलासन Yoga for weight loss: योग स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका…
Rashifal (10 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Rashifal (10 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल,…

Rashifal (10 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन 10 June 2023 Ka Rashifal: राशिफल…
पन्ना के हीरों को मिला GI टैग

पन्ना के हीरों को मिला GI टैग

पन्ना के हीरों को मिला GI टैग Diamonds got GI tag: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले को GI टैग मिला है…