
ऐसी रहस्यमयी जगह जहां सिर्फ पैदा होती हैं लड़कियां !
- Latest
- March 19, 2023
- No Comment
- 24
ऐसी रहस्यमयी जगह जहां सिर्फ पैदा होती हैं लड़कियां !
आज भी दुनिया में कई ऐसे रहस्य जिन्हें सुलझा पाना वैज्ञानिकों के लिए नामुमकिन सा है। दुनिया में बहुत सी ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जहां की घटनाओं से वैज्ञानिक भी हैरान है। इतना ही नहीं इन जगहों से जुड़े रहस्य जान किसी का भी इन पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बतायेंगे जहां सीर्फ लड़कियां पैदा होती है और जरूरी बात इसके पीछे का रहस्य आज तक वैज्ञानिक की समझ से भी परे है।
दुनिया में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जो अनसुलझे हैं। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों से पर्दा तो हटा दिया है, लेकिन दुनिया की कुछ रहस्यमय चीजों का जवाब वैज्ञानिक अभी तक नहीं खोज पाए हैं। दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान है। इन रहस्यों के बारे में जानकर किसी को यकीन होता है। लोगों का कहना है कि आखिर यह कैसे हो सकता है। इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जिसके रहस्य के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
इस गांव में होती है सिर्फ लड़कियां
दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां 12 साल से सिर्फ लड़कियां पैदा हो रही हैं यानी इन सालों में यहां किसी लड़के का जन्म नहीं हुआ है। यह जानकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। गांव के इस रहस्य के बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं।पोलैंड में यह रहस्यमयी गांव स्थित है जिसका नाम मिजेस्के ओद्रजेनस्की है। इस गांव में बीते 12 साल में किसी लड़के का जन्म नहीं हुआ है यहां सिर्फ लड़कियों का जन्म होता है।यहां के मेयर ने साल 2019 में एक एलान किया था जो बेहद हैरान करने वाला है। मेयर ने घोषणा की थी कि अगर गांव में किसी के घर बेटे का जन्म होता है, तो उस परिवार को वह इनाम देंगे।वैज्ञानिकों को जब इस गांव के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने इस रहस्य को जानने के लिए रिसर्च किया। लेकिन बहुत शोध करने के बाद भी उनको कोई सफलता नहीं मिल पाई। वैज्ञानिक यह नहीं पता लगा पाए कि आखिर इस गांव में कोई लड़का क्यों नहीं पैदा हुआ।वैज्ञानिक ही नहीं पत्रकार और टीवी में काम करने वाले लोगों ने इस गांव पर शोध किया है। लेकिन अभी तक इस गांव का रहस्य एक पहेली बना हुआ है।
रहस्य को जानने की कोशिश में लगे हैं वैज्ञानिक
दुनिया के इस अनोखे गांव की 300 आबादी है। एक बार अग्निशामकों के यूथ वॉलिंटियर्स के लिए एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और इसमें गांव की पूरी टीम लड़कियों की थी। इसके बाद से यह गांव में चर्चा में आ गया।इस क्षेत्र की मेयर क्रिस्टीना जिडजियाक ने गांव के बारे में बताते हुए कहा कि मिजेस्के ओद्रजेनस्की की स्थिति अजीबोगरीब है। मेयर ने कहा कि वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की आखिर गांव में सिर्फ लड़कियां ही क्यों पैदा होती हैं। लेकिन वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए।