केजरीवाल रैली निकालकर 14 को करेंगे चुनावी शंखनाद 

केजरीवाल रैली निकालकर 14 को करेंगे चुनावी शंखनाद 

  • Latest
  • March 5, 2023
  • No Comment
  • 16

केजरीवाल रैली निकालकर 14 को करेंगे चुनावी शंखनाद 

भोपाल । आप के  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी चौदह मार्च को राजधानी में रैली आयोजित कर चुनावी शंखनाद करेंगे। उनके साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश की जनता तीसरा विकल्प तलाश रही है इसलिए पार्टी पूरी ताकत से इस चुनाव में उतरेगी। संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश विधायकों का बाजार बना हुआ है।कांग्रेस बिक रही है और भाजपा खरीद रही है। इन दोनों पार्टियों को जनता से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब काम की राजनीति को अपनाएगी। दिल्ली की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन एवं भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की है। बता दें कि संदीप पाठक लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। वे सतना, जबलपुर और ग्वालियर में कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुके हैं। भोपाल में भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। अर्जुन सिंह को किया गया याद: मध्य प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के नेता रूप में पहचान पाने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने उन्हें स्मरण किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विचार रखे। श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि दाऊ साहब की कार्यशैली अद्भुत थी, वे बिरले व्यक्तित्व और कृतित्व के धनी थे। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल जैसे बड़े पदों पर रहकर देश और प्रदेश में गरीबों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए।

Related post

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अंतरजातीय विवाह करने पर मिलेगें 10 लाख रुपये..

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अंतरजातीय विवाह करने पर…

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अंतरजातीय विवाह करने पर मिलेगें 10 लाख रुपये.. जयपुर : सामाजिक सद्भाव और एकता को बढ़ावा…
Madhya Pradesh: CM शिवराज ने लॉन्च की यूथ पॉलिसी, जानें किसे मिलेगा 8000 रुपये महीना…

Madhya Pradesh: CM शिवराज ने लॉन्च की यूथ पॉलिसी,…

Madhya Pradesh: CM शिवराज ने लॉन्च की यूथ पॉलिसी, जानें किसे मिलेगा 8000 रुपये महीना… मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी…
Madhya Pradesh: CM शिवराज ने लॉन्च की यूथ पॉलिसी, जानें किसे मिलेगा 8000 रुपये महीना…

Madhya Pradesh: CM शिवराज ने लॉन्च की यूथ पॉलिसी,…

Madhya Pradesh: CM शिवराज ने लॉन्च की यूथ पॉलिसी, जानें किसे मिलेगा 8000 रुपये महीना… मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *