चुनाव से पहले मध्‍य प्रदेश की नब्ज टटोलने आए संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी

चुनाव से पहले मध्‍य प्रदेश की नब्ज टटोलने आए संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी

  • Latest
  • April 17, 2023
  • No Comment
  • 25

चुनाव से पहले मध्‍य प्रदेश की नब्ज टटोलने आए संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी

भोपाल ।    सात माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी पिछले तीन दिनों से राजधानी भोपाल में हैं। इस दौरान उन्होंने समाज के अलग अलग वर्ग के साथ कार्यक्रम किए और संवाद किया। महिलाओं का कार्यक्रम “ मात्रशक्ति संवाद” और प्रौढ़ लोगों के सम्मेलन में भी शामिल हुए। प्रबुद्धजनों से भी बातचीत की। भय्याजी का यह प्रवास प्रदेश की नब्ज टटोलने से जुड़ा माना जा रहा है। इससे पहले जोशी नर्मदांचल यात्रा के जरिये नर्मदा किनारे के क्षेत्र के लोगों से भी संवाद कर चुके हैं। इंदौर में संघ के प्रमुख नेताओं के साथ भाजपा नेताओं की बैठक के ठीक बाद जोशी के भोपाल प्रवास से राजनीतिक क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई है।

नवंबर में होने हेाने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेताओं के मध्य प्रदेश में दौरे बढ़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अप्रैल महीने में ही दूसरी बार रीवा दौरे पर आ रहे हैं, इससे पहले वे तीन अप्रैल को कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने भोपाल आए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी निरंतर प्रवास हो रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी के भोपाल प्रवास ने भी राजनीतिक क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ा दी है। जोशी वैसे तो भोपाल में आरोग्य भारती के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे लेकिन पिछले तीन दिनों के दौरान समाज के कई वर्गों के साथ उन्होंने संवाद किया। इस कवायद को चुनाव से पहले नब्ज टटोलने जैसा माना जा रहा है।

Related post

Ladli Behna Yojana: सीएम ने लाड़ली बहनों के खाते में डालें 1,000 रुपये, बोलें मेरी बहनों को लखपति होना चाहिए

Ladli Behna Yojana: सीएम ने लाड़ली बहनों के खाते…

Ladli Behna Yojana: सीएम ने लाड़ली बहनों के खाते में डालें 1,000 रुपये, बोलें मेरी बहनों को लखपति होना चाहिए जबलपुर।…

अनोखी बारात: साइकिल से आया दूल्हा, दुल्हन की हुई ऐसी विदाई देखते रह गए लोग

अनोखी बारात: साइकिल से आया दूल्हा, दुल्हन की हुई…

अनोखी बारात: साइकिल से आया दूल्हा, दुल्हन की हुई ऐसी विदाई देखते रह गए लोग इंदौर। आमतौर लोग बारात में बसों-कारों,…