तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान ‘मोचा’, इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार..

तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान ‘मोचा’, इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार..

  • Latest
  • May 11, 2023
  • No Comment
  • 12

तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान ‘मोचा’, इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार..

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा गहरा दबाव आज यानी 11 मई एक चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ में बदल गया। इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इससे बंगाल की खाड़ी के नजदीकी तटीय राज्यों में तेज हवाएं और बारिश होगी जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा। फिलहाल चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ बांग्लादेश में कॉक्स बाजार से 1210KM दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से लगभग 510 KM पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित है। आज आधी रात तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

आईएमडी की जानकारी के अनुसार 11 मई को चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ तबाही मचा सकता है और 12 मई की सुबह तक बहुत गंभीर चक्रवात बन जाएगा। इसके बाद इसके उत्तर-पूर्व दिशा में फिर से मुड़ने की संभावना है और 14 मई की दोपहर तक दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार तट के बीच लैंडफॉल कर सकता है।

इन इलाकों में तेज हवा और बारिश संभव

चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के असर से आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। लहर की ऊंचाई बहुत अधिक होगी, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम, तमिलनाडु के सिक्किम भागों और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन का तापमान और बढ़ सकता है।

Related post

Lab-Grown Babies: लैब में भी पैदा हो सकेंगे बच्चे, वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता

Lab-Grown Babies: लैब में भी पैदा हो सकेंगे बच्चे,…

Lab-Grown Babies: लैब में भी पैदा हो सकेंगे बच्चे, वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता Lab-Grown Babies: लैब में भ्रूण तैयार करने…
महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां

महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां

महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी मूर्तियां Ujjain Mahakal Lok: मध्यप्रदेश के उज्जैन में आंधी-तूफान का असर महाकाल लोक पर भी…