दो कांस्टेबल जख्मी, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार…

दो कांस्टेबल जख्मी, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार…

  • Latest
  • March 10, 2023
  • No Comment
  • 17

दो कांस्टेबल जख्मी, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार…

नगरा थाने के दो कांस्टेबल होली के दिन बुधवार को खरुआव गांव में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए। गांव में दो लोग आपस में लड़ाई – झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष तो भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया।

बलिया में थाना क्षेत्र के खरुआव गांव में होली के दिन दो लोगों के विवाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना महंगा पड़ गया। एक पक्ष के लोग तो भाग गए लेकिन दूसरे पक्ष के लोग पुलिस से ही भिड़ गए। दो पुलिस वालों को लाठी-डंटे से दौड़ाकर पीटा। जिसमें दो पुलिस के जवान जख्मी हो गए। उनका इलाज पीएचसी नगरा पर कराया गया। पुलिस ने कांस्टेबल की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

नगरा थाने के दो कांस्टेबल होली के दिन बुधवार को खरुआव गांव में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए। गांव में दो लोग आपस में लड़ाई – झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष तो भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया। उसके हल्ला करने पर दर्जनों लोग पहुंच गए और पुलिस पर लाठी-डंटे, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

इसमें दोनों जवान जख्मी हो गए। किसी तरह मामला शांत हुआ।इस मामले में पुलिस ने कांस्टेबल संजय कुमार सिंह की तहरीर पर  सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।

Related post

Rashifal (26 मार्च 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Rashifal (26 मार्च 2023) : जानिए आज का राशिफल,…

Rashifal (26 मार्च 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन 26 March 2023 Ka Rashifal: वैदिक…
Pension Scheme: लगभग 48 लाख सरकारी कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनरों को मिलेगा बंपर फायदा..

Pension Scheme: लगभग 48 लाख सरकारी कर्मचारियों और 70…

Pension Scheme: लगभग 48 लाख सरकारी कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनरों को मिलेगा बंपर फायदा.. Pension Scheme: नई पेंशन योजना को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *