शादी का झांसा देकर पांच माह तक किया यौन शोषण

शादी का झांसा देकर पांच माह तक किया यौन शोषण

  • Latest
  • March 5, 2023
  • No Comment
  • 12

शादी का झांसा देकर पांच माह तक किया यौन शोषण

मैनपुरी, जिला के बिछवां,थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ आरोपी शादी का झांसा देकर पांच माह तक यौन शोषण करता रहा। शादी करने की बात कही तो पीटने के बाद छोड़ कर चला गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती ने थाने में आकर तहरीर दी। बताया कि 28 अगस्त 2022 को आरोपी युवक उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे अपने घर पर रखा और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। वह उसे मोहन नगर गाजियाबाद ले गया। वहां पांच महीने तक रखा। काफी समय बीतने के बाद जब उसने शादी करने के लिए कहा तो वह टालने लगा। उसे भरोसा दिलाने के मंदिर में शादी भी कर ली। एक दिन उसने अपने भाई से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और 28 फरवरी को गाड़ी में बैठाकर फर्दपुर के पास छोड़ कर चला गया। घर पहुंचने के बाद उसने परिजन को साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी का साथ उसके पिता, बहन और मां ने भी दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि युवती की गुमशुदगी दर्ज है। जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related post

आर्यभट्ट जी का जन्मदिन पर कार्यशाला का आयोजन

आर्यभट्ट जी का जन्मदिन पर कार्यशाला का आयोजन

आर्यभट्ट जी का जन्मदिन पर कार्यशाला का आयोजन जबलपुर, महान गणितज्ञ एवं खगोल शास्त्री आर्यभट्ट जी के जन्मदिन के अवसर पर…
धर्मांतरण पर परमात्मानंद गिरी का विवादित बयान, बोले- ‘सोनिया गांधी के सबसे बड़े एजेंट थे अजीत जोगी…

धर्मांतरण पर परमात्मानंद गिरी का विवादित बयान, बोले- ‘सोनिया…

धर्मांतरण पर परमात्मानंद गिरी का विवादित बयान, बोले- ‘सोनिया गांधी के सबसे बड़े एजेंट थे अजीत जोगी… रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण…
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे हो सकता है रद्द….

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा…

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे हो सकता है रद्द…. IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *