सतीश कौशिक की अचानक मौत पर जांच में जुटी दिल्ली पुलिस 

 सतीश कौशिक की अचानक मौत पर जांच में जुटी दिल्ली पुलिस 

  • Latest
  • March 9, 2023
  • No Comment
  • 15

 सतीश कौशिक की अचानक मौत पर जांच में जुटी दिल्ली पुलिस 

नई दिल्ली । बॉलीवुड फिल्म ‘‘जाने भी दो यारो और मि. इंडिया में यादगार हास्य भूमिकाएं निभाने वाले मशहूर फिल्मकार सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। वहीं सतीश के आकस्मिक निधन के बाद जहां उनके दोस्त परिवार सदमें में है, वहीं अब सतीश की मौत मामले में दिल्ली पुलिस भी जांच में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस ये जानने की कोशिश में जुटी हुई हैं कि मौत से एक दिन पहले होली खेलने के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि सतीश की तबीयत खराब हुई और उनका निधन हो गया। दरअसल, सतीश की जिस फार्महाउस में बिगड़ी थी, वहां वे कब पहुंचे थे और वहां क्या क्या हुआ? पुलिस अब ये जानने के लिए जुटी हुई है। इतना ही नहीं जो लोग सतीश को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, पुलिस उनके भी संपर्क में है। सतीश कौशिक 7 मार्च को मुंबई में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अपने करीबियों संग खूब होली खेली थी। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की थीं।।  

बता दें कि सतीश बिजवासन के फार्महाउस में होली खेलने पहुंचे थे। यहां रात 11 बजे उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने देर रात में दम तोड़ दिया। 

Related post

आर्यभट्ट जी का जन्मदिन पर कार्यशाला का आयोजन

आर्यभट्ट जी का जन्मदिन पर कार्यशाला का आयोजन

आर्यभट्ट जी का जन्मदिन पर कार्यशाला का आयोजन जबलपुर, महान गणितज्ञ एवं खगोल शास्त्री आर्यभट्ट जी के जन्मदिन के अवसर पर…
धर्मांतरण पर परमात्मानंद गिरी का विवादित बयान, बोले- ‘सोनिया गांधी के सबसे बड़े एजेंट थे अजीत जोगी…

धर्मांतरण पर परमात्मानंद गिरी का विवादित बयान, बोले- ‘सोनिया…

धर्मांतरण पर परमात्मानंद गिरी का विवादित बयान, बोले- ‘सोनिया गांधी के सबसे बड़े एजेंट थे अजीत जोगी… रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण…
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे हो सकता है रद्द….

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा…

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे हो सकता है रद्द…. IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *