सभी विश्वविद्यालय में पुस्तक ब्रिकी केन्द्र खुलेगा : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

सभी विश्वविद्यालय में पुस्तक ब्रिकी केन्द्र खुलेगा : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

  • Latest
  • March 27, 2023
  • No Comment
  • 35

सभी विश्वविद्यालय में पुस्तक ब्रिकी केन्द्र खुलेगा : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

भोपाल : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी की कार्य समिति एवं प्रबंधन मंडल की बैठक हुई। डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को आसानी से पाठ्यक्रम की पुस्तक सुलभ हो, इसके लिए सभी विश्वविद्यालय में पुस्तक बिक्री केन्द्र शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अकादमी उच्च शिक्षा में हिन्दी में पुस्तक प्रकाशित करने वाली देश में पहली अकादमी है।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवीन शैक्षाणिक-सत्र में भी उच्च शिक्षा विभाग से अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को पुस्तक सप्लाई करने का आदेश अप्रैल-मई तक जारी करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को घोषित हुए तीन वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। इस परिप्रेक्ष्य में एनईपी और आजादी के अमृतकाल संबंधी संभाग स्तर एवं और सभी विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए आलेख-भाषण प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों से नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता ने कहा कि म.प्र. हिन्दी ग्रंथ अकादमी डिजिटल बुक की दिशा में भी आगे बढ़े। आम नागरिक और कॉलेज विद्यार्थियों से सुझाव आमंत्रित कर पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद और समाचार-पत्रों की ऑडियो बुक तैयार की जाये।

अकादमी के संचालक अशोक कडैल ने विभिन्न विषय और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी उपस्थित थे।
 

Related post

19 साल बाद अधिकमास के कारण श्रावण मास होगा 2 महीने का

19 साल बाद अधिकमास के कारण श्रावण मास होगा…

19 साल बाद अधिकमास के कारण श्रावण मास होगा 2 महीने का Chaturmas: इस साल श्रावण अधिमास का संयोग 19 वर्ष…
पेट की चर्बी घटाने के लिए 10 मिनट करें हलासन

पेट की चर्बी घटाने के लिए 10 मिनट करें…

पेट की चर्बी घटाने के लिए 10 मिनट करें हलासन Yoga for weight loss: योग स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका…
Rashifal (10 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Rashifal (10 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल,…

Rashifal (10 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन 10 June 2023 Ka Rashifal: राशिफल…