12 जून को जबलपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, कार्यकर्ता सम्मेलन

12 जून को जबलपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, कार्यकर्ता सम्मेलन

  • Latest
  • May 6, 2023
  • No Comment
  • 26

12 जून को जबलपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, कार्यकर्ता सम्मेलन

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभ चुनाव का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस पार्टी जबलपुर यानी महाकौशल क्षेत्र से करने जा रही है। महाकौशल में अभी कांग्रेस के पास भाजपा से अधिक सीटें हैं। 12 जून को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जबलपुर में रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी इस वर्ष विधानसभा चुनाव में अलग से महिलाओं के लिए घोषणा पत्र भी तैयार कर रही है। संभावना है कि 12 जून को जबलपुर में आयोजित रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के लिए तैयार घोषणा पत्र को जारी कर दें। इस बाद विंध्य, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में जनसभाएं होंगी। इनमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस ने प्रदेश के सभी अंचलों में एक-एक बड़ी जनसभा करने की कार्ययोजना बनाई है। चुनाव अभियान की शुरुआत महाकौशल से की जाएगी। यहां पार्टी का प्रदर्शन 2018 के चुनाव में अच्छा रहा था। छिंदवाड़ा जिले की सभी सातों सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। यही स्थिति डिंडौरी में भी थी।

Related post

iPhone 14 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर और फीचर्स

iPhone 14 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर…

iPhone 14 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर और फीचर्स अगर यदि आप भी शानदार फोन खरीदने का प्लान बना…
Rashifal (9 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Rashifal (9 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल,…

Rashifal (9 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन 9 June 2023 Ka Rashifal: राशिफल…
स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 16 की जगह अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 16 की जगह…

स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 16 की जगह अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी…