Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले तीन हजार से ज्यादा मामले

Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले तीन हजार से ज्यादा मामले

  • Latest
  • April 1, 2023
  • No Comment
  • 43

Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले तीन हजार से ज्यादा मामले

मार्च महीने की शुरुआत से ही कोरोना (Corona) केस में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भारत में गुरुवार (30 मार्च) को 3,095 नए कोविड (COVID) के मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़ा बीते छह महीने में सबसे ज्यादा है।देश में कोरोना के सक्रिय मामले में अब 15 हजार के पार हो गए हैं। कोरोना के अभी 15208 सक्रिय हैं।मामलों के आंकड़ों में तेजी के बीच देश में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। लगातार दूसरे दिन 3000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार (29 मार्च) को 3,016 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे। साथ ही वर्तमान में रिकवरी रेट 98.78 फीसदी है।

केरल में सबसे ज्यादा खतरा

देश में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस केरल में है। केरल में 3852 एक्टिव मामले है। इसके बाद महाराष्ट्र में 3016 फिर गुजरात में 2247, कर्नाटक में 1037, दिल्ली में 932 एक्टिव केस हैं।

राजधानी का क्या है हाल

दिल्ली में आए कोविड मामलों की बात करें तो राजधानी में गुरुवार (30 मार्च) को 295 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 12.48 फीसदी हो गया है। हालांकि 30 मार्च को संक्रमण से किसी की जान नहीं गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर शुक्रवार को बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 2363 टेस्ट किए गए। संक्रमण से 169 लोग ठीक भी हुए हैं।

सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले, गुरुवार को सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मुलाकात कर हालात का जायजा लिया था।

220.65 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा देश में 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लग चुकी है।

Related post

iPhone 14 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर और फीचर्स

iPhone 14 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर…

iPhone 14 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर और फीचर्स अगर यदि आप भी शानदार फोन खरीदने का प्लान बना…
Rashifal (9 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Rashifal (9 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल,…

Rashifal (9 जून 2023) : जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन 9 June 2023 Ka Rashifal: राशिफल…
स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 16 की जगह अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 16 की जगह…

स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 16 की जगह अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी…